apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत GPDP थीम चयन एवं क्षमता वर्धन पर विस्तृत प्रशिक्षण आयोजित

admin by admin
January 8, 2026
in देश
0
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत GPDP थीम चयन एवं क्षमता वर्धन पर विस्तृत प्रशिक्षण आयोजित
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत GPDP थीम चयन एवं क्षमता वर्धन पर विस्तृत प्रशिक्षण आयोजित

सीतामढ़ी।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के अंतर्गत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रति पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों में स्पष्ट समझ विकसित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुवात जिला पंचायत संसाधन केंद्र, सीतामढ़ी में किया गया। यह प्रशिक्षण 07 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) को अधिक सहभागी, समावेशी और परिणामोन्मुखी बनाना रहा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाजपट्टी, बैरगनिया, बेलसंड एवं बथनाहा प्रखंडों के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत कार्यपालक सहायकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सत्रों के माध्यम से GPDP के निर्माण की प्रक्रिया, थीम आधारित योजना, ग्राम सभा की भूमिका, प्राथमिकताओं के निर्धारण तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का क्षमता वर्धन करते हुए यह बताया गया कि किस प्रकार पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग कर योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से उतारा जा सकता है। साथ ही विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उच्च व्यय वाले कार्यों के अलावा कम व्यय एवं बिना व्यय वाले कार्यों और सूचकों को भी GPDP में सम्मिलित करने पर विशेष बल दिया गया। इससे पंचायतों में विकास कार्यों की निरंतरता और व्यापक प्रभाव सुनिश्चित किया जा सकेगा।
प्रशिक्षण में पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार, DPRC शंकर कुमार एवं अदिति संस्था के जिला प्रतिनिधि के द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। उनके द्वारा थीम चयन, संकेतकों (इंडिकेटर्स) की पहचान, निगरानी एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया तथा व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया गया।
अंत में जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपनी-अपनी पंचायतों में लागू कर GPDP को जनभागीदारी के साथ तैयार करें, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके और समग्र ग्रामीण विकास को गति मिल सके।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप: 47 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल; मलबे में तबाही का मंजरबोगोटा:दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार सुबह आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। विनाशकारी झटकों के कारण कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 47 लोगों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।स्थानीय समयानुसार सुबह-सुबह आए इस भूकंप के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों और ऊंची इमारतों से निकलकर खुले मैदानों की ओर भागने लगे। भूकंप का केंद्र जमीन से कुछ किलोमीटर नीचे स्थित था, जिसकी वजह से धरातल पर तबाही का असर बेहद तीव्र और भयानक रहा। सबसे ज्यादा नुकसान मुख्य शहर और उसके आसपास के आवासीय इलाकों में दर्ज किया गया है, जहाँ कई बहुमंजिला इमारतें, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है, जिससे मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। emergency सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है और राहत कार्य के लिए सेना की भी मदद ली जा रही है।संचार और बिजली व्यवस्था ठप्प होने के कारण प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क साधने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। देश के राष्ट्रपति ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय आपदा स्थिति की घोषणा की है और सभी संबंधित एजेंसियों को युद्ध स्तर पर राहत सामग्री पहुँचाने के निर्देश दिए हैं। आंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई देशों ने कोलंबिया को हर संभव सहायता देने की पेशकश की है।

August 11, 2026

August 11, 2026

बड़कोट-तिलाड़ी रोड के पास भूस्खलन और मलबा आने से 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त! बड़कोट, पुरोला और मोरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप! #LatestNews #BreakingNews #LiveNews #today अपना पुरोला Yamunotri Dham अपना नौगांव UTTARKASHI Dehradun Uttrakhand

August 6, 2026

August 1, 2026

Recent News