भाऊवाला में आयोजित कार्यक्रम से लौटते हुए मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी ने देहरादून में अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुए नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड के सुधार कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पुनर्निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।जनसुविधा और सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही क्षति के स्थायी समाधान और भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।जनहित के कार्यों में गुणवत्ता से समझौता करने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी।









