apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

हत्या के बाद हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, 16 नामजद समेत 200 पर प्राथमिकी दर्ज

admin by admin
January 13, 2026
in देश
0
10 जनवरी को लगेगा एक दिवसीय जॉब कैम्प, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर।
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हत्या के बाद हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, 16 नामजद समेत 200 पर प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज(बिहार)।। जिले के कटेया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में एक युवक की हत्या के बाद उपजे जनाक्रोश ने हिंसक रूप ले लिया।मामले को शांत कराने और शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में 16 नामजद और करीब 150-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 10 जनवरी 2026 की सुबह की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहनपुर के बधार में एक युवक का शव गेहूं के खेत में पड़ा है। जब कटेया थाना के सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा थी। जैसे ही पुलिस टीम शव को उठाने के लिए आगे बढ़ी, उग्र ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और ईंट-पत्थर चलाने लगे। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने के बावजूद भीड़ शांत नहीं हुई और लगातार पथराव करती रही। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान की है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, जिनमें शामिल हैं:

  1. धारा 189(2)/191(2)/190:- गैरकानूनी तरीके से जमा होना और दंगा करना।
  2. धारा 132/121(1):- सरकारी कर्मचारी पर हमला और ड्यूटी में बाधा डालना।
  3. धारा 352/3(5):- शांति भंग करना और सामूहिक रूप से अपराध को अंजाम देना। पुलिस द्वारा दर्ज FIR में मोहनपुर और पटखौली गांव के 16 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें मुख्य रूप से टून्नू शर्मा, देवेन्द्र कुशवाहा, मुकुल भगत, भरत शर्मा, बबलू शर्मा, राहुल कुशवाहा और सरोज देवी समेत अन्य शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र तिवारी को सौंपी गई है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य अज्ञात हमलावरों की पहचान कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।
admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

बड़कोट-तिलाड़ी रोड के पास भूस्खलन और मलबा आने से 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त! बड़कोट, पुरोला और मोरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप! #LatestNews #BreakingNews #LiveNews #today अपना पुरोला Yamunotri Dham अपना नौगांव UTTARKASHI Dehradun Uttrakhand

August 6, 2026

August 1, 2026

July 30, 2026

देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! 📢

June 20, 2026

Recent News