apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

बसंत पंचमी को लेकर समाहरणालय में संयुक्त बैठक आयोजित, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

admin by admin
January 17, 2026
in देश
0
बसंत पंचमी को लेकर समाहरणालय में संयुक्त बैठक आयोजित, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बसंत पंचमी को लेकर समाहरणालय में संयुक्त बैठक आयोजित, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में बसंत पंचमी सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना रहा।

बैठक में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि जिले भर में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी पूजा पंडाल या जुलूस में तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं किया जाएगा। आदेश के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखें, संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतें तथा शांति समिति के सदस्यों से समन्वय स्थापित करें। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

बैठक में अपर समाहर्ता श्री राजेश्वरी पाण्डेय, अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज श्री अनिल कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी श्री अनिल कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संदीप कुमार सहित जिला अंतर्गत सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

August 1, 2026

July 30, 2026

देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! 📢

June 20, 2026

जिला पंचायत सदस्य खुशबू गुरुंग की बड़ी पहल: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण और पेयजल समस्या का होगा समाधान 🛣️🚰

June 18, 2026

Recent News