apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

भोरे में आइसा का राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च, छात्राओं पर बढ़ते अत्याचार और भाजपा नेताओं के बयानों का किया विरोध

admin by admin
January 23, 2026
in देश
0
भोरे में आइसा का राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च, छात्राओं पर बढ़ते अत्याचार और भाजपा नेताओं के बयानों का किया विरोध
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोरे में आइसा का राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च, छात्राओं पर बढ़ते अत्याचार और भाजपा नेताओं के बयानों का किया विरोध

भोरे/गोपालगंज

गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड में भाकपा (माले) के तत्वावधान में आइसा द्वारा राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च पटना, बक्सर, छपरा, खगड़िया और मधेपुरा में छात्राओं के साथ हुई बलात्कार की घटनाओं तथा भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए अपमानजनक और महिला विरोधी बयानों के विरोध में आयोजित किया गया।
मार्च को संबोधित करते हुए जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष धनंजय ने कहा कि भाजपा–आरएसएस की राजनीति मूल रूप से महिला विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर भाजपा महिला सशक्तिकरण के नारे देती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेता और उसकी वैचारिक धारा पितृसत्तात्मक, अपमानजनक और असंवेदनशील बयान व नीतियां आगे बढ़ा रही हैं।
धनंजय ने कहा कि शिक्षा बजट में कटौती, शिक्षा के बढ़ते निजीकरण और छात्रवृत्तियों में कमी के जरिए खासकर गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों को शिक्षा से दूर किया जा रहा है। उन्होंने नैतिक पुलिसिंग, पहनावे, विचार और निजी जीवन में दखल के माध्यम से महिलाओं की स्वतंत्रता पर हो रहे लगातार हमलों पर भी गहरी चिंता जताई।
उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस की विचारधारा समाज में नफरत, भय और असहिष्णुता को बढ़ावा देकर सामाजिक ताने-बाने को कमजोर कर रही है, जिससे अराजकता का माहौल बन रहा है और महिलाओं की सुरक्षा व गरिमा पर खतरा बढ़ता जा रहा है।
आइसा नेता प्रभात कुशवाहा ने हाल ही में भाजपा के एक नेता द्वारा बिहार की बेटियों को “खरीदने” जैसे अपमानजनक बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी ने इसे “बिहार के लिए गौरव का क्षण” बताया था, तो आज उसी भाजपा का एक नेता बिहार की बेटियों को बिकाऊ कहने की मानसिकता कैसे दिखा रहा है।
आइसा नेताओं ने सवाल उठाया कि क्या नितिन नवीन बिहार की बेटियों के सम्मान के पक्ष में खड़े होंगे और संबंधित नेता को पार्टी से बर्खास्त करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि बिहार की बेटियों को अपमानित करने वाले नेताओं पर कार्रवाई नहीं होती है, तो नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष होना बिहार के लिए शर्मनाक होगा।
आइसा ने आरोप लगाया कि भाजपा की चुप्पी यह साबित करती है कि उसकी राजनीति महिलाओं के खिलाफ है और वह महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के मामलों में लगातार अपराधियों और असंवेदनशील तत्वों को संरक्षण देती रही है।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

August 1, 2026

July 30, 2026

देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! 📢

June 20, 2026

जिला पंचायत सदस्य खुशबू गुरुंग की बड़ी पहल: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण और पेयजल समस्या का होगा समाधान 🛣️🚰

June 18, 2026

Recent News