apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

सदर अस्पताल सीतामढ़ी का क्षेत्रीय अपर निदेशक ने किया औचक निरीक्षण

admin by admin
January 20, 2026
in देश
0
सदर अस्पताल सीतामढ़ी का क्षेत्रीय अपर निदेशक ने किया औचक निरीक्षण
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सदर अस्पताल सीतामढ़ी का क्षेत्रीय अपर निदेशक ने किया औचक निरीक्षण

तिरहुत प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. अजय कुमार ने मंगलवार को सदर अस्पताल सीतामढ़ी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड, दवा वितरण काउंटर, पैथोलॉजी लैब तथा साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में डॉ. अजय कुमार ने मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर इलाज, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं कर्मियों के व्यवहार तथा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं सम्मानजनक उपचार मिलना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, एसीएमओ डॉ. जेड जावेद, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार, प्रभारी अस्पताल प्रबंधक डॉ. संजय कुमार, डॉ. उदय शंकर प्रियदर्शी सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी निरीक्षण के दौरान साथ रहे। क्षेत्रीय अपर निदेशक ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था, दवा स्टॉक, उपकरणों की स्थिति और मरीजों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कुछ बिंदुओं पर उन्होंने सुधार के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि वार्डों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध हो तथा चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी के प्रति पूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाए और स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार किया जाए। सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने निरीक्षण के बाद बताया कि क्षेत्रीय अपर निदेशक द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा और सदर अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में सक्रियता देखी गई और स्वास्थ्यकर्मियों को समय पर एवं बेहतर कार्य निष्पादन के लिए सजग रहने का संदेश मिला।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

बड़कोट-तिलाड़ी रोड के पास भूस्खलन और मलबा आने से 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त! बड़कोट, पुरोला और मोरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप! #LatestNews #BreakingNews #LiveNews #today अपना पुरोला Yamunotri Dham अपना नौगांव UTTARKASHI Dehradun Uttrakhand

August 6, 2026

August 1, 2026

July 30, 2026

देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! 📢

June 20, 2026

Recent News