apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

एमडीएम नहीं बना तो भूखे लौटे बच्चे, बदहाल व्यवस्था ने खोली शिक्षा तंत्र की पोल

admin by admin
January 17, 2026
in देश
0
एमडीएम नहीं बना तो भूखे लौटे बच्चे, बदहाल व्यवस्था ने खोली शिक्षा तंत्र की पोल
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एमडीएम नहीं बना तो भूखे लौटे बच्चे, बदहाल व्यवस्था ने खोली शिक्षा तंत्र की पोल

— भोजन की आस में आते हैं बच्चे स्कूल, प्रधान शिक्षक समेत एक शिक्षक अनुपस्थित—

सीतामढ़ी।शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस), जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) सीतामढ़ी राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी एवं मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) द्वारा लगातार सख्ती और निर्देश के बावजूद जिले के कई सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा है। शिक्षकों की कार्यशैली और विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही अब भी जस की तस बनी हुई है। इसका ताजा उदाहरण प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय, कन्या कन्हौली में देखने को मिला, जहां शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदहाल दिखी।
पत्रकारों की एक टीम जब शुक्रवार को उक्त विद्यालय का जायजा लेने पहुंची, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई से ज्यादा बच्चों की उपस्थिति मध्याह्न भोजन (एमडीएम) पर निर्भर है। स्थानीय अभिभावकों और शिक्षकों के अनुसार, अधिकांश बच्चे सिर्फ भोजन के लालच में ही स्कूल आते हैं, और जब एमडीएम नहीं बनता, तो वे बिना पढ़ाई किए ही घर लौट जाते हैं।

बिना सूचना के प्रधान शिक्षक नदारद

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षक कपिलेश्वर पंडित एवं शिक्षिका सरिता कुमारी उपस्थित पाई गईं। शिक्षक राजेश कुमार एवं शिक्षिका सीमा कुमारी के अवकाश पर होने की जानकारी दी गई। लेकिन सबसे गंभीर बात यह रही कि प्रधान शिक्षक अनिल कुमार एवं एक अन्य शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना या अवकाश स्वीकृति के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इससे विद्यालय संचालन पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव

सात कमरों वाले इस विद्यालय में केवल एक शौचालय है, जिसकी स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई गई। पीने के पानी के लिए लगाया गया बोरिंग लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। कागजों में आरओ (RO) की सुविधा दर्शायी गई है, लेकिन वह भी मौके पर पूरी तरह बेकार नजर आई। इससे छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दो दिनों से नहीं बना एमडीएम

सबसे चिंताजनक स्थिति यह रही कि गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी विद्यालय में एमडीएम के तहत भोजन नहीं बनाया गया। विद्यालय में लगभग 150 बच्चे नामांकित हैं, लेकिन बदहाल व्यवस्था और भोजन नहीं मिलने के कारण बच्चों की उपस्थिति लगातार घटती जा रही है।
शिक्षक कपिलेश्वर पंडित ने बताया कि शुक्रवार को केवल आठ से दस बच्चे ही स्कूल पहुंचे थे। जैसे ही बच्चों को यह जानकारी मिली कि आज भी एमडीएम नहीं बना है, वे सभी बच्चे बिना कक्षा में बैठे ही घर लौट गए।

अभिभावकों में नाराजगी

विद्यालय की स्थिति को लेकर अभिभावकों में भी गहरी नाराजगी देखी गई। उन्होंने बताया कि स्कूल का संचालन पूरी तरह भगवान भरोसे चल रहा है। न नियमित पढ़ाई होती है, न समय पर शिक्षक उपस्थित रहते हैं और न ही बच्चों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

घटना ने एक बार फिर शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों की सख्ती और निरीक्षण के बावजूद अगर विद्यालयों की स्थिति ऐसी बनी हुई है, तो यह सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर चिंता का विषय है।
अब देखना यह होगा कि इस मामले में शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है और क्या दोषी शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन पर कोई ठोस कदम उठाया जाता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

August 1, 2026

July 30, 2026

देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! 📢

June 20, 2026

जिला पंचायत सदस्य खुशबू गुरुंग की बड़ी पहल: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण और पेयजल समस्या का होगा समाधान 🛣️🚰

June 18, 2026

Recent News