apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

लालच देकर ठगी करने वाले चार बदमाश धराये

admin by admin
January 18, 2026
in देश
0
लालच देकर ठगी करने वाले चार बदमाश धराये
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लालच देकर ठगी करने वाले चार बदमाश धराये

मोतिहारी। साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के चार सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो सीधे-साधे लोगों को लालच देकर खाता का डिटेल सहित अन्य सामान ले लेते थे। गिरफ्तार बदमाशों में रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बौधा वार्ड 7 निवासी कुंदेश कुमार कुशवाहा उर्फ छोटू, रक्सौल थाना क्षेत्र के हरनाही गांव निवासी नीरज कुमार, शुभम कुमार व सभ्यता नगर वार्ड 23 निवासी मोहित राज उर्फ रोमियो उर्फ रोमी शामिल है। इसकी जानकारी साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से 4 मोबाइल, 17 पासबुक, 15 चेकबुक, 16 एटीएम, 4 ब्लैंक चेक व एक क्रेडिट कार्ड बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार सभी चारों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। मोहित राज मंगाता था खाता में रुपए : साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि 13 जनवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बौधा गांव निवासी कुंदेश कुमार कुशवाहा उर्फ छोटू साइबर फ्रॉड का पैसा मंगाने के लिए सीधे-साधे लोगों का खाता और सिम लेकर साइबर फ्रॉड करता है। इसके आधार पर उन्होंने छापेमारी के लिए टीम का गठन किया। कुंदेश कुमार कुशवाहा के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी में उसके पास से मोबाइल व एक ब्लैंक चेकबुक मिला, जिसपर दूसरे राज्य से कई शिकायत दर्ज है। कुंदेश कुमार से पूछताछ व उसकी निशानदेही पर रक्सौल थाना के हरनाही गांव के नीरज कुमार व शुभम कुमार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में गिरफ्तार तीनों बदमाशों ने खुलासा किया कि वे पैसा का लालच व झूठ बोलकर उनका खाता, मोबाइल सिम, एटीएम व चेक बुक लेकर मोहित राज को देते हैं। प्रत्येक खाता पर रोमियो उर्फ रोमी के द्वारा तीनों को 70 हजार रुपए देता था। बरामद खाता पर कई राज्यों से दर्ज है शिकायत साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार चारों साइबर बदमाशों के पास से बरामद पासबुक, चेकबुक का तकनिकी अनुसंधान किया गया। इसमें बरामद खाता पर तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से साइबर ठगी की शिकायत दर्ज है। गिरफ्तार चारों बदमाशों ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके आधार पर सभी चार साइबर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी टीम में ये थे शामिल छापेमारी टीम में साइबर डीएसपी अभिनव परासर, दारोगा प्रत्युष कुमार विक्की, शिवम सिंह, सौरभ कुमार आजाद, सुमित कुमार, सिपाही आनंद कुमार, गौतम कुमार, निरज कुमार, अजीत कुमार सहित अन्य शामिल थे।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

August 1, 2026

July 30, 2026

देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! 📢

June 20, 2026

जिला पंचायत सदस्य खुशबू गुरुंग की बड़ी पहल: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण और पेयजल समस्या का होगा समाधान 🛣️🚰

June 18, 2026

Recent News