apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

वैशाली में औद्योगिक इकाइयों में शून्य दुर्घटना सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण प्राथमिकता – जिलाधिकारी

admin by admin
January 9, 2026
in देश
0
वैशाली में औद्योगिक इकाइयों में शून्य दुर्घटना सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण प्राथमिकता – जिलाधिकारी
0
SHARES
39
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वैशाली में औद्योगिक इकाइयों में शून्य दुर्घटना सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण प्राथमिकता – जिलाधिकारी

वैशाली जिला जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने आज वैशाली समाहरणालय परिसर से ‘औद्योगिक आपदा एवं जोखिम जागरूकता वैन’ को हरी झंडी दिखाकर जिले में औद्योगिक आपदा सुरक्षा हेतु तीन दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा औद्योगिक दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। यह विशेष जागरूकता अभियान दिनांक 8 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक कुल तीन दिनों तक जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों, विशेषकर हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area) में संचालित किया जाएगा जागरूकता वैन में अत्याधुनिक LED स्क्रीन की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से कारखानों में सुरक्षा उपायों, अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, रासायनिक रिसाव की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा आपातकालीन निकास प्रक्रियाओं पर आधारित शैक्षणिक फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। इसके साथ ही श्रमिकों एवं उद्यमियों के बीच सुरक्षा संबंधी पम्फलेट्स का वितरण भी किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में शून्य दुर्घटना (Zero Accident) के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। यह तीन दिवसीय सघन अभियान श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षित रहने के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराएगा तथा उद्योग प्रबंधन को सुरक्षा मानकों के अनुपालन के प्रति और अधिक संवेदनशील बनाएगा। यह जागरूकता रथ अगले तीन दिनों तक हाजीपुर के औद्योगिक क्लस्टरों, प्रमुख कारखानों एवं श्रमिक बस्तियों में रुक-रुक कर सुरक्षा संबंधी फिल्मों का प्रदर्शन करेगा, जिससे किसी भी प्रकार की औद्योगिक दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (GM, DIC), मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (MEO) तथा नगर परिषद, हाजीपुर के अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

बड़कोट-तिलाड़ी रोड के पास भूस्खलन और मलबा आने से 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त! बड़कोट, पुरोला और मोरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप! #LatestNews #BreakingNews #LiveNews #today अपना पुरोला Yamunotri Dham अपना नौगांव UTTARKASHI Dehradun Uttrakhand

August 6, 2026

August 1, 2026

July 30, 2026

देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! 📢

June 20, 2026

Recent News