apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

जिला पदाधिकारी ने सारण शिक्षक निर्वाचन को लेकर की बैठक आयोजित, 14 प्रखंडों में बनाए जाएंगे मतदान केंद्र

admin by admin
January 31, 2026
in देश
0
जिला पदाधिकारी ने सारण शिक्षक निर्वाचन को लेकर की बैठक आयोजित, 14 प्रखंडों में बनाए जाएंगे मतदान केंद्र
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिला पदाधिकारी ने सारण शिक्षक निर्वाचन को लेकर की बैठक आयोजित, 14 प्रखंडों में बनाए जाएंगे मतदान केंद्र

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज।।आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी शिक्षक निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु मतदान केंद्रों के निर्धारण पर विचार-विमर्श करना था।बैठक में जिले के सभी 14 प्रखंडों में बनाए जाने वाले मतदान केंद्रों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिले के सभी 14 प्रखंडों में शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान केंद्र प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के कार्यालय परिसर में ही स्थापित किए जाएंगे। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाना है, ताकि शिक्षक मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा ने बैठक के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसे पूरी निष्ठा, निष्पक्षता एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न किया जाना आवश्यक है।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मतदान केंद्रों से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएंगी तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन किया जाएगा। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने प्रखंडों में मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षक मतदाताओं की सुविधा एवं सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित राजनैतिक दल एवं सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि सारण शिक्षक निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ शशि प्रकाश राय ,अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुशांत कुमार , जेडीयू जिला अध्यक्ष श्री आदित्य शंकर शाही, भाजपा से श्री राजू चौबे, राजद से श्री इम्तियाज़ अली भुट्टो, बसपा से मो. सलाउद्दीन ,लोजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु मिश्र एवं अन्य राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थिति रहे।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

August 1, 2026

July 30, 2026

देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! 📢

June 20, 2026

जिला पंचायत सदस्य खुशबू गुरुंग की बड़ी पहल: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण और पेयजल समस्या का होगा समाधान 🛣️🚰

June 18, 2026

Recent News