apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

वैदेही क्लब ऑफ सीतामढ़ी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण, सामाजिक सरोकार की मिसाल

admin by admin
January 9, 2026
in देश
0
वैदेही क्लब ऑफ सीतामढ़ी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण, सामाजिक सरोकार की मिसाल
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वैदेही क्लब ऑफ सीतामढ़ी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण, सामाजिक सरोकार की मिसाल

डॉ.राहुल कुमार द्विवेदी, बिहार संपादक, अखंड भारत न्यूज़।

भीषण ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से वैदेही क्लब ऑफ सीतामढ़ी के तत्वावधान में रंजीतपुर क्षेत्र में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 80 जरूरतमंद महिला-पुरुषों को कम्बल प्रदान किए गए, जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड से बचाव में काफी सहूलियत मिलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वैदेही क्लब की अध्यक्ष प्रियंका भगत ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वैदेही क्लब सामाजिक सेवा को अपना मूल उद्देश्य मानता है। क्लब की सभी सदस्य आपसी सहयोग से हर वर्ष एक कोष एकत्र करती हैं और उसी कोष से जरूरतमंदों के लिए कम्बल वितरण, सहायता एवं अन्य सामाजिक कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए किया गया छोटा सा प्रयास भी उनके जीवन में बड़ी राहत लेकर आता है। क्लब की पीआरओ डॉ. ज्योति सुन्दरका ने कहा कि ठंड के मौसम में बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कम्बल किसी वरदान से कम नहीं है। कम्बल पाकर जरूरतमंद लोग ठंड से बचाव को लेकर निश्चिंत हो जाते हैं और उनके चेहरे पर जो खुशी दिखाई देती है, वही वैदेही क्लब के कार्यों की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने यह भी कहा कि वैदेही क्लब भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम निरंतर करता रहेगा।
कम्बल वितरण के दौरान क्लब की सचिव बबीता देवी, कोषाध्यक्ष दीप्ति सरकार, माला भावसिंका, सविता अग्रवाल, बिंदु चौधरी, माया भावसिंका, आशा प्रभात, उषा भावसिंका, मधु राजगढ़िया, रंजना सुरेका, शिखा कुमारी सहित क्लब की अन्य सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने मिलकर जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान किए और उनसे कुशलक्षेम भी जाना।
स्थानीय लोगों ने वैदेही क्लब के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सहयोग, संवेदना और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

बड़कोट-तिलाड़ी रोड के पास भूस्खलन और मलबा आने से 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त! बड़कोट, पुरोला और मोरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप! #LatestNews #BreakingNews #LiveNews #today अपना पुरोला Yamunotri Dham अपना नौगांव UTTARKASHI Dehradun Uttrakhand

August 6, 2026

August 1, 2026

July 30, 2026

देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! 📢

June 20, 2026

Recent News