apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक,

admin by admin
January 25, 2026
in देश
0
जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक,
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक,

फाइलेरिया महाअभियान व स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर कई अहम निर्देश

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की एक विस्तृत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन परिचर्चा भवन, सीतामढ़ी में किया गया। बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी महत्वपूर्ण अभियानों की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, एसीएमओ डॉ. जेड. जावेद, डीवीबीडीसीओ डॉ. रविन्द्र यादव, एनसीडीओ डॉ. सुनील सिन्हा, डीआईओ डॉ. मुकेश कुमार, डीपीएम असित रंजन, डीएम एंड ई संतोष कुमार सहित जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी बीएचएम, बीसीएम एवं विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सहयोगी संस्थाओं में पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार, कार्यक्रम लीड रोहित कुमार एवं दुर्गा प्रसाद, पीएसआई से विनय कुमार, यूनिसेफ से अभिषेक कुमार एवं नवीन कुमार तथा वाधवानी एआई से राकेश कुमार शामिल थे।

बैठक में मुख्य रूप से आगामी 10 फरवरी 2026 से फाइलेरिया नियंत्रणार्थ “सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम” को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए माइक्रो-प्लानिंग, दवा की उपलब्धता, आशा एवं स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशिक्षण व्यवस्था तथा जन-जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को महाअभियान के तहत जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बूथ लगाकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को दवा सेवन कराया जा सके। साथ ही फाइलेरिया नियंत्रणार्थ प्रचार प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक, और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय जो लेकर भी निर्देश दिया गया।

आशा चयन प्रक्रिया को लेकर जिला पदाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। परिहार प्रखंड में पूर्व में गलत तरीके से चयनित आशाओं की जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का चयन पूरी तरह नियमों के अनुरूप होना चाहिए।

बैठक में एम्बुलेंस सेवा की खराब स्थिति पर भी गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित संस्था Zen Plus को फटकार लगाते हुए एम्बुलेंस की उपलब्धता, रिस्पॉन्स टाइम और सेवा गुणवत्ता में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए, ताकि आपातकालीन स्थिति में आम जनता को समय पर सुविधा मिल सके।

इसके अतिरिक्त संस्थागत प्रसव को बढ़ाने पर जोर देते हुए सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया। अल्ट्रासाउंड जांच की नियमित निगरानी कर लिंगानुपात में सुधार लाने, अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखने तथा जागरूकता अभियान तेज करने की बात कही गई। आगामी परिवार नियोजन पखवाड़ा और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) पर जन आरोग्य समिति (JAS) का गठन सुनिश्चित करने और समिति का बैंक खाता खुलवाने का निर्देश दिया, ताकि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में समुदाय की भागीदारी बढ़ाई जा सके।

चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थित को सुनिश्चित करने हेतु सिविल सर्जन कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए दैनिक प्रतिवेदन भेजने का निर्देश भी सिविल सर्जन सीतामढ़ी को दिया गया।

बैठक में भव्या से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों की भी समीक्षा की गई और कमजोर प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर चर्चा हुई। अंत में जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और पारदर्शिता में सुधार जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

August 1, 2026

July 30, 2026

देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! 📢

June 20, 2026

जिला पंचायत सदस्य खुशबू गुरुंग की बड़ी पहल: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण और पेयजल समस्या का होगा समाधान 🛣️🚰

June 18, 2026

Recent News