apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर सरेराह दो लाख की लूट, मोबाइल भी ले भागे अपराधी

admin by admin
August 12, 2025
in देश
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर सरेराह दो लाख की लूट, मोबाइल भी ले भागे अपराधी

आरा/जगदीशपुर आयर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर और असुधन गांव के बीच अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर एक सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये लूट लिया गया. अपराधी सीएसपी संचालक का मोबाइल और बाइक की चाबी भी ले भागे. घटना सोमवार की सुबह करीब 11 बजे की है.वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी इचरी गांव की ओर भाग निकले. अपराधियों की संख्या तीन थी, जिसमें दो के चेहरे पूरी तरह ढंके हुए थे. लूट की यह घटना आयर थाना क्षेत्र के बरनाव गांव निवासी सीएसपी संचालक राजेश कुमार के साथ हुई है. आरा में रहने वाले राजेश कुमार सुल्तानपुर गांव में मध्य ग्रामीण बैंक की सीएसपी चलाते हैं. इधर, दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से लूट की घटना से इलाके में सनसनी मच गयी. सूचना मिलते एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा के साथ ही आयर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और अपराधियों की पहचान करते हुए धरपकड़ का प्रयास शुरू कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि घर से सीएसपी जाने के दौरान संचालक से रास्ते में अपराधियों द्वारा दो लाख रुपये और मोबाइल की लूट की गयी है. अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है. उसमें सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य की मदद ली जा रही है. एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है.डीआइयू की टीम भी लगी है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी. बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक राजेश कुमार आरा में रहते हैं. उन्होंने सीएसपी के लिए शुक्रवार को आरा के अनाइठ स्थित एक बैंक से दो लाख रुपये की निकासी की थी. शनिवार और रविवार को बैंक की बंदी होने के कारण वे सोमवार की सुबह 11 बजे बजे सुल्तानपुर स्थित अपने सीएसपी जा रहे थे. इसी बीच सुल्तानपुर और असुधन गांव के बाद बाइक सवार तीन अपराधियों ने रोक लिया और कनपटी पर हथियार भिड़ा दिये. उसके बाद संचालक से पैसे से भरा बैग, मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी इचरी की ओर भाग निकले. सीएसपी संचालक के अनुसार अपराधियों में दो ने नकाब पहन रखा था, जबकि एक का चेहरा पुरी तरह ढका हुआ था.इधर, लूट की घटना के बाद पुलिस लुटेरों की पहचान एवं गिरफ्तारी को लेकर सीएसपी संचालक के साथ असुधन, इचरी, हरिगांव, असुधन और सुलतानपुर सहित अन्य जगहों पर सीसीटीवी फुटेज से साक्ष्य इक्कठा करने में जुटी हुई है.

admin

admin

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

सेलाकुई में कर्मचारियों के हक की लड़ाई में उतरे आरेंद्र शर्मा, वेतन और कार्य समय की समस्याओं को लेकर दिया बड़ा समर्थन

May 16, 2026

अब आप Forever के साथ अपना ऑनलाइन बिज़नेस शुरू कर सकते हैं🌿 100% प्राकृतिक प्रोडक्ट्स💪 हेल्थ, ब्यूटी और कमाई — सब एक साथ

May 2, 2026

पद वितरण के साथ बड़ा संदेश: नशे के खिलाफ जंग, किसानों के हक की आवाज बुलंद देहरादून में किसान यूनियन अखण्ड क्रांति राष्ट्रीय अध्यक्ष ( श्री टिंकू शर्मा जी)

April 16, 2026

Zulfiqar Tiger जी के नेतृत्व में Bollywood Acting School of Arts का Mega Eid Milan Samaroh | Apka Apna News 24 & Himachal Times की खास प्रस्तुति”

March 22, 2026

Recent News