apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

सीतामढ़ी तक बढ़ेगा छपरा–लखनऊ एक्सप्रेस, रेल मंत्री से सांसद देवेश चंद्र ठाकुर की मांग

admin by admin
January 17, 2026
in देश
0
सीतामढ़ी तक बढ़ेगा छपरा–लखनऊ एक्सप्रेस, रेल मंत्री से सांसद देवेश चंद्र ठाकुर की मांग
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सीतामढ़ी तक बढ़ेगा छपरा–लखनऊ एक्सप्रेस, रेल मंत्री से सांसद देवेश चंद्र ठाकुर की मांग

सीतामढ़ी को धार्मिक पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर और अधिक मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने माननीय रेल मंत्री, भारत सरकार को पत्र लिखकर छपरा–लखनऊ मार्ग पर चलने वाली महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का विस्तार सीतामढ़ी तक करने की मांग की है। सांसद द्वारा 13 जनवरी 2026 को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ, सीतामढ़ी एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष श्री राजेश कुमार सुंदरका की ओर से यह मांग रखी गई है, जो पूरी तरह जनहित और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी हुई है। पत्र में सांसद ने कहा है कि माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। वर्तमान में सीतामढ़ी से अयोध्या, काशी, मथुरा, लखनऊ, कानपुर जैसे प्रमुख तीर्थ एवं धार्मिक स्थलों तक सीधी रेल सुविधा का अभाव है, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सांसद ने 15053/15054 छपरा–लखनऊ एक्सप्रेस तथा 15083/15084 छपरा–फर्रुखाबाद (उत्सर्ग) एक्सप्रेस का विस्तार सीतामढ़ी तक किए जाने का अनुरोध किया है। इससे सीतामढ़ी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को न केवल बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।
सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि माननीय प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी का विकास अयोध्या की तर्ज पर किया जाना चाहिए। रेल कनेक्टिविटी का विस्तार इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने रेल मंत्री से इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। स्थानीय लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं में इस पहल को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें रेल मंत्रालय के निर्णय पर टिकी हैं।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

August 1, 2026

July 30, 2026

देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! 📢

June 20, 2026

जिला पंचायत सदस्य खुशबू गुरुंग की बड़ी पहल: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण और पेयजल समस्या का होगा समाधान 🛣️🚰

June 18, 2026

Recent News