apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में लागू हुआ बिहार का पहला लाइव पेशेंट सैटिस्फेक्शन सिस्टम, मरीज अपना फीडबैक देंगे ।

admin by admin
January 12, 2026
in देश
0
सीतामढ़ी सदर अस्पताल में लागू हुआ बिहार का पहला लाइव पेशेंट सैटिस्फेक्शन सिस्टम, मरीज अपना फीडबैक देंगे ।
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में लागू हुआ बिहार का पहला लाइव पेशेंट सैटिस्फेक्शन सिस्टम, मरीज अपना फीडबैक देंगे ।

डॉ. राहुल कुमार द्विवेदी सीतामढ़ी।

सीतामढ़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में सदर अस्पताल ने बड़ी पहल की है। यहां बिहार का पहला लाइव पेशेंट सैटिस्फेक्शन सिस्टम लागू किया गया है, जिसके माध्यम से इलाज के बाद मरीज और उनके परिजन अस्पताल की व्यवस्था, व्यवहार और चिकित्सा सेवाओं पर तुरंत अपना फीडबैक दे सकेंगे।

इस नवाचार से जिला प्रशासन को रियल-टाइम फीडबैक प्राप्त होगा। जिससे कमियों की पहचान कर त्वरित सुधार संभव हो सकेगा। यह प्रणाली अस्पताल परिसर में स्थापित डिजिटल कियोस्क और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए संचालित की जा रही है। मरीज ओपीडी, इमरजेंसी, वार्ड, दवा वितरण, जांच सेवाओं, स्वच्छता, स्टाफ व्यवहार और समग्र अनुभव जैसे बिंदुओं पर अपनी राय दर्ज कर सकेंगे। फीडबैक देना आसान, त्वरित और बहुभाषी विकल्पों के साथ सुरक्षित रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग बिना किसी झिझक के अपनी बात रख सकें। इस सिस्टम से प्राप्त डेटा का विश्लेषण नियमित रूप से किया जाएगा। जिन विभागों या सेवाओं में शिकायतें या असंतोष अधिक पाए जाएंगे, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

साथ ही, अच्छा प्रदर्शन करने वाले विभागों और कर्मियों को प्रोत्साहन देने की भी योजना है। इससे सेवा प्रदाताओं में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और मरीज-केंद्रित कार्यसंस्कृति को बल मिलेगा।

यह पहल मरीजों की आवाज को सीधे निर्णय प्रक्रिया से जोड़ती है। अब शिकायत दर्ज कराने के लिए लंबी प्रक्रिया या इंतजार की जरूरत नहीं होगी। फीडबैक रियल-टाइम में उपलब्ध होने से अस्पताल प्रबंधन तुरंत एक्शन ले सकेगा, जिससे मरीजों का भरोसा और संतुष्टि दोनों बढ़ेंगे। डीएम रिची पांडेय ने बताया कि इस प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे अस्पताल प्रबंधन को सेवाओं में मौजूद कमियों की तुरंत जानकारी मिल सकेगी।

इससे समय रहते सुधारात्मक कार्रवाई संभव होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से सदर अस्पताल में इलाज के अनुभव को और अधिक सकारात्मक बनाया जा सकेगा। एंड्रॉयबस्टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अभिषेक सिन्हा ने बताया कि इस तरह के लाइव सिस्टम से सेवाओं की गुणवत्ता मापने का ठोस आधार मिलता है। पारंपरिक शिकायत तंत्र की तुलना में यह प्रणाली अधिक प्रभावी है, क्योंकि इसमें अनुभव समाप्त होते ही प्रतिक्रिया ली जाती है।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

बड़कोट-तिलाड़ी रोड के पास भूस्खलन और मलबा आने से 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त! बड़कोट, पुरोला और मोरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप! #LatestNews #BreakingNews #LiveNews #today अपना पुरोला Yamunotri Dham अपना नौगांव UTTARKASHI Dehradun Uttrakhand

August 6, 2026

August 1, 2026

July 30, 2026

देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! 📢

June 20, 2026

Recent News