apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

कटेया थाने में जागरूकता शिविर: पुलिस और जनता मिलकर वैज्ञानिक तरीके से रोकें अपराध।

admin by admin
January 13, 2026
in देश
0
कटेया थाने में जागरूकता शिविर: पुलिस और जनता मिलकर वैज्ञानिक तरीके से रोकें अपराध।
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कटेया थाने में जागरूकता शिविर: पुलिस और जनता मिलकर वैज्ञानिक तरीके से रोकें अपराध।

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

कटेया (गोपालगंज)।। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कटेया थाना परिसर में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ फोरेंसिक वैज्ञानिक प्रणब कुमार राय ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को अपराध की गुत्थी सुलझाने में फोरेंसिक विज्ञान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। शिविर को संबोधित करते हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रणब कुमार राय ने कहा कि किसी भी गंभीर अपराध, जैसे हत्या या आत्महत्या की स्थिति में घटनास्थल (Crime Scene) के साक्ष्य सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है की संदिग्ध मौत की स्थिति में शव के चारों ओर कम से कम 200 मीटर की परिधि में घेरा बनाकर भीड़ को दूर रखें। घटनास्थल पर मौजूद वस्तुओं या साक्ष्यों के साथ मानवीय छेड़छाड़ वैज्ञानिक जांच को कमजोर कर सकती है। साक्ष्यों के सुरक्षित रहते हुए शव को जल्द से जल्द पोस्टमार्टम के लिए भेजना कानूनी प्रक्रिया में मददगार साबित होता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “भावनाओं में आकर भीड़ तंत्र का हिस्सा न बनें। यदि समाज और जनप्रतिनिधि पुलिस को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सहयोग करें, तो दोषियों तक पहुंचना और निर्दोष को न्याय दिलाना कहीं अधिक आसान हो जाता है।” थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अपराध मुक्त समाज के लिए पुलिस और जनता का एक मंच पर होना अनिवार्य है। थाना अध्यक्ष ने वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रणब कुमार राय के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें शाल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।इस कार्यशाला में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और पुलिस कर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने वैज्ञानिक अनुसंधान की बारीकियों को समझा और भविष्य में सहयोग का संकल्प लिया।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

बड़कोट-तिलाड़ी रोड के पास भूस्खलन और मलबा आने से 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त! बड़कोट, पुरोला और मोरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप! #LatestNews #BreakingNews #LiveNews #today अपना पुरोला Yamunotri Dham अपना नौगांव UTTARKASHI Dehradun Uttrakhand

August 6, 2026

August 1, 2026

July 30, 2026

देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! 📢

June 20, 2026

Recent News