apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

शादी के 20 दिन बाद ही दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, शव गायब करने का आरोप।

admin by admin
January 9, 2026
in देश
0
अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शादी के 20 दिन बाद ही दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, शव गायब करने का आरोप।

​गोपालगंज।। जिले के कटेया थाना क्षेत्र में दहेज के दानवों ने एक और बेटी की जान ले ली। शादी के महज 20 दिनों के भीतर ही एक नवविवाहिता को बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर मौत के घाट उतार दिया गया। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को भी गायब कर जला दिया गया। ​मृतका माला कुमारी की मां, चम्पा देवी (ग्राम- कपूरी) द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, उनकी पुत्री की शादी 09 दिसंबर 2025 को कुंदन सिंह (ग्राम- चौतरवा) के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के समय उपहार और नकदी देने के बावजूद, विदाई के वक्त ही ससुराल वालों ने बुलेट मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी थी। मांग पूरी न होने पर विदाई रोकने की भी कोशिश की गई, लेकिन परिजनों के काफी अनुनय-विनय के बाद वे लड़की को साथ ले गए।​शादी के करीब 15 दिन बीतने के बाद ससुराल वालों ने माला कुमारी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया गया और खाना-पीना भी बंद कर दिया गया। मृतका ने फोन पर अपने माता-पिता को बताया था कि यदि बुलेट नहीं दी गई, तो ससुराल वाले उसकी जान ले लेंगे। ​शिकायत के मुताबिक, 28 दिसंबर 2025 की दोपहर माला ने फोन कर अपनी जान का खतरा बताया था। अगले दिन जब माता-पिता बेटी के ससुराल पहुँचे, तो उन्हें पता चला कि पति कुंदन सिंह, ससुर रामसागर सिंह, देवर विकास सिंह और सास सुनैना देवी समेत अन्य ने मिलकर माला की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोप है कि दोषियों ने सबूत मिटाने के लिए आनन-फानन में शव को कहीं ले जाकर जला दिया। ​इस मामले में कटेया थाना में एफआईआर (Case No. 13/26) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं (80, 238, 3(5)) के तहत मामला दर्ज किया है। ​पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

बड़कोट-तिलाड़ी रोड के पास भूस्खलन और मलबा आने से 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त! बड़कोट, पुरोला और मोरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप! #LatestNews #BreakingNews #LiveNews #today अपना पुरोला Yamunotri Dham अपना नौगांव UTTARKASHI Dehradun Uttrakhand

August 6, 2026

August 1, 2026

July 30, 2026

देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! 📢

June 20, 2026

Recent News