

भारी बारिश के चलते सेलाकुई स्थित शिवनगर बस्ती में स्थानीय निवासियों को जलभराव और भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय जननेता श्री आर्येन्द्र शर्मा जी ने क्षेत्र का स्थलीय दौरा कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं।


उन्होंने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर जलभराव और अन्य समस्याओं के त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष (सेलाकुई) श्री सुमित चौधरी जी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी प्रभावितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।







