apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

जिले में सरकार की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित विमर्श सभाकक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

admin by admin
January 6, 2026
in देश
0
जिले में सरकार की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित विमर्श सभाकक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिले में सरकार की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित विमर्श सभाकक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

इस दौरान बताया गया कि बीते अवधि में विभागीय स्तर पर बेहतर कार्य निष्पादन के कारण सीतामढ़ी जिले की राज्य स्तरीय रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में जिले ने पूरे बिहार में प्रथम स्थान, राजस्व कार्यों में चौथा स्थान, आवास योजनाओं में तीसरा स्थान तथा आरटीपीएस सेवाओं में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा कि विभिन्न विभागों की रैंकिंग में हुआ सुधार यह दर्शाता है कि टीमवर्क और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने से सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। हमारा लक्ष्य केवल रैंकिंग सुधारना नहीं, बल्कि आम नागरिकों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील सेवाएं उपलब्ध कराना है। सभी पदाधिकारी इसी भावना के साथ कार्य करें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करते हुए जन समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तरीय विकास एवं समन्वय समिति तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित बैठकों का नियमित आयोजन कर उसकी कार्यवाही (प्रोसिडिंग) जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी जाए। आरटीपीएस सेवाओं की दैनिक मॉनिटरिंग तथा किसानों के निबंधन हेतु नियमित शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय टीम द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी अथवा कर्मी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिले में स्वीकृत 680 हेल्थ सब सेंटरों में से 410 को कार्यशील कर दिया गया है। शेष हेल्थ सब सेंटरों को शीघ्र फंक्शनल करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।
बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सभी अंचल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता श्री संजीव कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री राहुल कुमार,वरीय उप समाहर्ता श्री ऋषभ, एसडीसी मो इस्लाम ,डीपीआरओ कमल सिंह सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे, जबकि सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप: 47 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल; मलबे में तबाही का मंजरबोगोटा:दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार सुबह आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। विनाशकारी झटकों के कारण कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 47 लोगों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।स्थानीय समयानुसार सुबह-सुबह आए इस भूकंप के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों और ऊंची इमारतों से निकलकर खुले मैदानों की ओर भागने लगे। भूकंप का केंद्र जमीन से कुछ किलोमीटर नीचे स्थित था, जिसकी वजह से धरातल पर तबाही का असर बेहद तीव्र और भयानक रहा। सबसे ज्यादा नुकसान मुख्य शहर और उसके आसपास के आवासीय इलाकों में दर्ज किया गया है, जहाँ कई बहुमंजिला इमारतें, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है, जिससे मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। emergency सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है और राहत कार्य के लिए सेना की भी मदद ली जा रही है।संचार और बिजली व्यवस्था ठप्प होने के कारण प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क साधने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। देश के राष्ट्रपति ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय आपदा स्थिति की घोषणा की है और सभी संबंधित एजेंसियों को युद्ध स्तर पर राहत सामग्री पहुँचाने के निर्देश दिए हैं। आंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई देशों ने कोलंबिया को हर संभव सहायता देने की पेशकश की है।

August 11, 2026

August 11, 2026

बड़कोट-तिलाड़ी रोड के पास भूस्खलन और मलबा आने से 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त! बड़कोट, पुरोला और मोरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप! #LatestNews #BreakingNews #LiveNews #today अपना पुरोला Yamunotri Dham अपना नौगांव UTTARKASHI Dehradun Uttrakhand

August 6, 2026

August 1, 2026

Recent News