विनय तिवारी होंगे गोपालगंज के नए एसपी, अवधेश दीक्षित का लखीसराय तबादला।
गोपालगंज।।बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसी कड़ी में विनय तिवारी को गोपालगंज जिले की कमान सौंपी गई है। वह वर्तमान एसपी अवधेश दीक्षित का स्थान लेंगे, जिन्हें अब लखीसराय का नया एसपी बनाया गया है।
कौन हैं विनय तिवारी?
विनय तिवारी 2015 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी हैं। गोपालगंज आने से पहले वह पटना में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) में साइबर अनुसंधान एवं अभियान के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। उनकी छवि एक सख्त और तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारी की रही है।
जिले से पुराना नाता
गोपालगंज जिले के लिए विनय तिवारी कोई नया नाम नहीं हैं। इससे पहले वह जिले में एएसपी (ASP) के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। जिले की भौगोलिक स्थिति और वहां की कार्यप्रणाली से वह पहले से परिचित हैं, जिसका लाभ उन्हें अपराध नियंत्रण में मिल सकता है। इस बदलाव से उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में विशेष रूप से साइबर अपराध और आर्थिक अपराधों पर लगाम लगाने में तेजी आएगी।







