सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक ने देर रात शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर गरीबी में कम्बल वितरण किया।
डॉ. राहुल कुमार द्विवेदी, बिहार संपादक, अखंड भारत न्यूज़।
जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने देर रात शहर का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित







सीतामढ़ी।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने देर रात सीतामढ़ी शहर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर ठंड से प्रभावित जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का विशेष रूप से जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, अलाव की समुचित व्यवस्था, स्टेशन परिसर की साफ-सफाई एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर स्टेशन अधीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री लालकृष्ण राय, उप नगर आयुक्त श्री कुलदीप कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी अरविंद कुमार भी उपस्थित रहे।







