apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका के साथ सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

admin by admin
January 25, 2026
in देश
0
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका के साथ सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका के साथ सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

दरभंगा, 24 जनवरी 2026 :- *समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर (मुख्य अतिथि) माननीय समाज कल्याण विभाग मंत्री श्री मदन सहनी,बिहार सरकार,जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई.सी.डी.एस,श्रीमती चाँदनी सिंह,उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,जिला खेल पदाधिकारी समेत सभी प्रशाखा के वरीय पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय मंत्री श्री मदन सहनी,समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार,जिला पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी दरभंगा के कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम श्रीमती चाँदनी सिंह द्वारा बताई की बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, शिक्षा एवं स्वास्थ को बढ़ावा देना,बाल विवाह,भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत दरभंगा जिला में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजना किया जा रहा है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर जिला प्रशासन द्वारा माननीय मंत्री की अध्यक्षता में एक सशक्त,प्रेरणादायक एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि बेटियाँ केवल भविष्य नहीं,बल्कि वर्तमान की ताकत हैं।
माननीय मंत्री जी ने बताया गया की सरकार द्वारा कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम हेतु बनाए गए कानूनों का कठोरता से अनुपालन किया जा रहा है। पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित जांच, निगरानी एवं जन-जागरूकता अभियानों के परिणामस्वरूप इस सामाजिक कुप्रथा पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जमीनी स्तर पर काफी मददगार सिद्ध हो रही हैं।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, मिशन शक्ति सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को सशक्त आधार मिला है।
इन योजनाओं के परिणामस्वरूप समाज में बालिकाओं के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन आया है तथा महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है।
सरकार का स्पष्ट संदेश है कि कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसी भी समस्या के निराकरण हेतु महिला हेल्पलाइन 181 पर संपर्क करने की अपील की I

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी कौशल कुमार द्वारा बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया,जिसमें बालिकाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं भविष्य से जुड़े विषयों पर खुलकर अपने विचार,अनुभव एवं अपेक्षाएं साझा की।

जिला पदाधिकारी द्वारा बालिकाओं की बातों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए मोटिवेट किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया ।
उनके द्वारा आमजन से अपील की गयी कि वे बालिकाओं के सम्मान, संरक्षण एवं सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों में सहभागी बनें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना संबंधित विभाग को अवश्य दें।

कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को ट्रैकसूट एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ लोगोयुक्त सिरेमिक कप प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साथ ही खेल के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती भागीदारी और सफलता को रेखांकित करते हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों को भी ट्रैकसूट एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ लोगोयुक्त सिरेमिक कप देकर सम्मानित किये गए।
वही कला एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत कला के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली प्रतिभावान बालिकाओं को भी ट्रैकसूट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान न केवल उनकी उपलब्धियों का सम्मान था, बल्कि समाज को यह संदेश भी है कि हर क्षेत्र में बेटियाँ आगे बढ़ रही हैं।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर जिला पदाधिकारी सहित उपस्थित सभी पदाधिकारीगण ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि “बेटियों को अवसर, विश्वास और सुरक्षित माहौल मिलेगा तो वे समाज और देश का नाम रोशन करेंगी। बालिकाओं का सशक्तिकरण ही सामाजिक परिवर्तन की असली कुंजी है ।”

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लोगोयुक्त टोपी, सिरामिक कप, दिया गया। इसी क्रम में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें बालिकाओं ने खुलकर अपने सपनों,चुनौतियों और भविष्य से जुड़े प्रश्न रखे।

जिला पदाधिकारी महोदय ने उनके प्रश्नों का संवेदनशील, प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक उत्तर देकर बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में सेल्फी प्वाइंट पर बालिकाओं ने मुस्कान और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों की तस्वीरें साझा की।
कार्यक्रम के पश्चात गुब्बारों को माननीय मंत्री महोदय,जिला पदाधिकारी एवं उपस्थित बालिकों द्वारा आकाश में छोड़े गये,गुब्बारों के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, दरभंगा की ओर से बालिकाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव की दिशा में एक मजबूत और सार्थक पहल के रूप में सामने आया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाओं में काफी उत्साहित थे।
कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी,जिला खेल पदाधिकारी,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग,सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,दरभंगा, जिला परियोजना प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह,जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार,केंद्र प्रशासक अजमतुन निशा,कार्ड्स संस्था के जिला समन्वयक नारायण मजुमदार समेत महिला एवं बाल विकास निगम के सभी कर्मी, मौजूद थे।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

Zulfiqar Tiger जी के नेतृत्व में Bollywood Acting School of Arts का Mega Eid Milan Samaroh | Apka Apna News 24 & Himachal Times की खास प्रस्तुति”

March 22, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष टिंकू शर्मा ने दी ईद व नवरात्रि की शुभकामनाएं | एकता और भाईचारे का दिया संदेश ( भारतीय किसान यूनियन अखण्ड क्रांति)

March 18, 2026

वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी के पथरियापीर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उदघाटन माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व क्षेत्रीय पार्षद अनुप कुमार अनु द्वारा किया गया

March 17, 2026

विजय कॉलोनी के पथरियापीर में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण

March 16, 2026

Recent News