apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध हेतु बैठक

admin by admin
January 8, 2026
in देश
0
सीतामढ़ी जिले में कालाजार व फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध हेतु बैठक

दरभंगा, 07 जनवरी, 2026 :-आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने को लेकर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट एम्पानलमेंट कमिटी (डीईसी) की बैठक हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों को नव सूचीबद्ध (एम्पैनलमेंट) करने की प्रक्रिया की समीक्षा एवं स्वीकृति प्रदान करना।
बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिले के 19 नए निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने की स्वीकृति दी गई। जिनमें प्रथमा हॉस्पिटल, वेदांत हॉस्पिटल, शिवांश मैटरनिटी सेन्टर, ईआरए लाइफ केयर, श्री राम जानकी आरोग्य निकेतन, डॉ.विवेकानंद पॉल क्लिनिक, गोदावरी जीवछ मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर,एलिट हॉस्पिटल, पन्ना यूरो स्टोन एंड ईएनटी हॉस्पिटल, विजन आई हॉस्पिटल, बाबा कुशेश्वरनाथ स्वास्थ्य सेवा सदन,आदिती नर्सिंग होम एंड हॉस्पिटल, लक्ष्मी मेडिकेयर,ग्लोबल हेल्थ केयर एंड डायबिटीज रिसर्च सेंटर, मैं हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, यू.एन हॉस्पिटल, सिंह सर्जिकल एंड लेप्रोस्कॉपी सेंटर, डीसीएच इंडिया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,फ़रीदिया हॉस्पिटल शामिल है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिला में पूर्व से 38 हॉस्पिटल को इसमें सम्मिलित किया गया है।
इससे जिले के आम नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी तथा आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।
जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन दरभंगा डॉ.अरुण कुमार एवं आयुष्मान भारत योजना के आईटी प्रबंधक श्री प्रभाकर रंजन को निर्देश दिया कि प्रतिदिन 2,000 से 2,500 आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाएं। साथ ही उन्होंने जनवरी माह के अंत तक 50, हजार आयुष्मान कार्ड निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया।
बैठक में यह भी बताया गया कि आयुष्मान कार्ड बनने के उपरांत लाभुकों को 5 लाख रूपये तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है,जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता मिलती है।
जिलाधिकारी के सफल मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में पिछले 6 महीनों के दौरान 6 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं,जिससे जिले के लाखों रोगियों को योजना का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं अस्पतालों के एम्पैनलमेंट की प्रक्रिया में और अधिक तेजी लाई जाए,ताकि जिले का कोई भी सुपात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, आईटी प्रबंधक आयुष्मान प्रभाकर रंजन, डॉ रवि कुमार आदि उपस्थित थे।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

Zulfiqar Tiger जी के नेतृत्व में Bollywood Acting School of Arts का Mega Eid Milan Samaroh | Apka Apna News 24 & Himachal Times की खास प्रस्तुति”

March 22, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष टिंकू शर्मा ने दी ईद व नवरात्रि की शुभकामनाएं | एकता और भाईचारे का दिया संदेश ( भारतीय किसान यूनियन अखण्ड क्रांति)

March 18, 2026

वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी के पथरियापीर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उदघाटन माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व क्षेत्रीय पार्षद अनुप कुमार अनु द्वारा किया गया

March 17, 2026

विजय कॉलोनी के पथरियापीर में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण

March 16, 2026

Recent News