apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

गोपालगंज: युवक ने SP से पूछे तीखे सवाल, “एक दिन डीजे बंद करने से क्या सुधर जाएगी शिक्षा?”

admin by admin
January 20, 2026
in देश
0
गोपालगंज: युवक ने SP से पूछे तीखे सवाल, “एक दिन डीजे बंद करने से क्या सुधर जाएगी शिक्षा?”
0
SHARES
34
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज: युवक ने SP से पूछे तीखे सवाल, “एक दिन डीजे बंद करने से क्या सुधर जाएगी शिक्षा?”

गोपालगंज (बिहार)।। सोशल मीडिया पर इन दिनों गोपालगंज के एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) से सीधे सवाल पूछ रहा है। आशीष श्रीवास्तव नाम के इस युवक ने प्रशासन द्वारा डीजे और मनोरंजन के साधनों पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर अपनी असहमति जताई है। वीडियो में युवक ने बेहद संजीदगी के साथ पूछा कि क्या सरस्वती पूजा या अन्य त्योहारों पर एक दिन के लिए डीजे या संगीत पर रोक लगाने से गोपालगंज के छात्र सीधे डीएम, एसपी या दरोगा बन जाएंगे? उसने जिले की जर्जर शिक्षा व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जहाँ ग्रेजुएशन पूरा होने में 5-6 साल लग जाते हैं और जहाँ बेहतर इंजीनियरिंग या मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहाँ एक दिन का शोर-शराबा रोकना प्रशासन की प्राथमिकता क्यों है? युवक ने एसपी का ध्यान सोशल मीडिया पर परोसी जा रही अश्लीलता की ओर भी खींचा। उसने कहा सर, कभी इंस्टाग्राम और फेसबुक भी देखिए, वहाँ किस कदर अश्लीलता फैलाई जा रही है। वहां छोटे-छोटे बच्चे भी ऐसे वीडियो देख रहे हैं। असली प्रतिबंध तो वहां होना चाहिए।” उसने तर्क दिया कि संगीत और भजन लोगों के मानसिक सुकून के लिए होते हैं और इसे पूरी तरह गलत तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए। युवक ने क्षेत्रीय नेताओं की रैलियों और प्रचार का मुद्दा भी उठाया। उसने पूछा कि जब चुनाव के दौरान नेताओं के प्रचार वाले लाउडस्पीकर बजते हैं, तब प्रशासन उन पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाता? क्या तब किसी की पढ़ाई या स्वास्थ्य प्रभावित नहीं होता? करीब 4 मिनट के इस वीडियो के अंत में युवक ने यह भी साफ किया कि उसका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं, बल्कि जिले की वास्तविक समस्याओं (जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य) पर ध्यान दिलाना है। उसने “व्यक्तिगत आजादी” का हवाला देते हुए प्रशासन से इन नियमों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। फिलहाल, इस वीडियो पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस युवक के बेबाक अंदाज और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गए सवालों का समर्थन कर रहे हैं।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

Zulfiqar Tiger जी के नेतृत्व में Bollywood Acting School of Arts का Mega Eid Milan Samaroh | Apka Apna News 24 & Himachal Times की खास प्रस्तुति”

March 22, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष टिंकू शर्मा ने दी ईद व नवरात्रि की शुभकामनाएं | एकता और भाईचारे का दिया संदेश ( भारतीय किसान यूनियन अखण्ड क्रांति)

March 18, 2026

वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी के पथरियापीर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उदघाटन माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व क्षेत्रीय पार्षद अनुप कुमार अनु द्वारा किया गया

March 17, 2026

विजय कॉलोनी के पथरियापीर में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण

March 16, 2026

Recent News