apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

admin by admin
September 7, 2025
in देश
0
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
0
SHARES
983
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार संपादक डॉ राहुल कुमार द्विवेदी की

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

जिले में यूरिया एवं खाद की कालाबाजारी की सूचना पर जिलाधिकारी रिची पांडेय ने आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि किसानों को समय पर और उचित दाम पर उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि—

सभी प्रखंडों में उर्वरक की आपूर्ति और वितरण की दैनिक मॉनिटरिंग की जाए।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हर प्रखंड में किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार समय पर उर्वरक उपलब्ध हो।

प्रखंड स्तर पर उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाए और निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री करने वाले विक्रेताओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अपनी-अपनी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रतिदिन जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराएं।

बॉर्डर से लगे इलाकों में विशेष सतर्कता रखी जाए और वहां के उर्वरक विक्रेताओं की सूची तैयार कर उनकी गतिविधियों पर करीबी नजर रखी जाए।

डीएम ने यह भी कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अधिक मूल्य पर बिक्री पाए जाने पर दोषी विक्रेताओं का लाइसेंस रद्द कर प्राथमिकी दर्ज क
करने कि कारवाई करें। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी से कहा कि प्रखंडवार उर्वरक आवंटन एवं वितरण की पूरी जानकारी के साथ पारदर्शिता सुनिश्चित करें।

बैठक में उपस्थित एसएसबी अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया कि बॉर्डर क्षेत्र में उर्वरक की अवैध ढुलाई एवं कालाबाजारी पर पैनी नजर रखें और कृषि विभाग से समन्वय कर दोषी तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें।

कार्य में लापरवाही बरतने पर बैरगनिया प्रखंड कृषि पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

डीएम श्री पांडेय ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह हमारी प्राथमिकता है। उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एडीएम राजस्व संजीव कुमार के साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं सभी कृषि समन्वयक उपस्थित थे।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

Zulfiqar Tiger जी के नेतृत्व में Bollywood Acting School of Arts का Mega Eid Milan Samaroh | Apka Apna News 24 & Himachal Times की खास प्रस्तुति”

March 22, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष टिंकू शर्मा ने दी ईद व नवरात्रि की शुभकामनाएं | एकता और भाईचारे का दिया संदेश ( भारतीय किसान यूनियन अखण्ड क्रांति)

March 18, 2026

वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी के पथरियापीर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उदघाटन माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व क्षेत्रीय पार्षद अनुप कुमार अनु द्वारा किया गया

March 17, 2026

विजय कॉलोनी के पथरियापीर में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण

March 16, 2026

Recent News