सिवान में 77वें गणतंत्र दिवस पर जिला पदाधिकारी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
सिवान। 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सिवान के जिला पदाधिकारी द्वारा अपने आवासीय कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की मजबूती तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। ध्वजारोहण समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







