apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

जीरादेई विधानसभा से बाग़ी उम्मीदवार के रुप में लड़ सकते हैं चुनाव : बिट्टू सिंह

admin by admin
September 3, 2025
in देश
0
जीरादेई विधानसभा से बाग़ी उम्मीदवार के रुप में लड़ सकते हैं चुनाव : बिट्टू सिंह
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जीरादेई विधानसभा से बाग़ी उम्मीदवार के रुप में लड़ सकते हैं चुनाव : बिट्टू सिंह

नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पिपरा गांव में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रादेशिक नेता एवं बिहार नागरिक परिषद के महासचिव राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने एनडीए के केंद्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उन्हें कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने की बात कहते हुए कहा कि जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान न देते हुए अगर उन्हें टिकट नहीं दिया गया, तो जीरादेई की एक-एक जनता से संपर्क कर अपनी बात रखेंगे और अगर क्षेत्र की जनता ने चाहा तो बाग़ी उम्मीदवार के रुप में चुनावी मैदान में उतरेंगे। नौतन प्रखंड के लगभग दर्जनों राजस्व ग्रामों में सैकड़ो की संख्या में अपने समर्थनों के साथ पहुंचे राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए नेतृत्व पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 3 लाख की सैलरी, 5/1 का गार्ड व अन्य सुविधाएं देने की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, जबकि कोई सुविधाएं नहीं दी गई हैं। इसके अलावा उन्होंने एनडीए के केन्द्रीय या प्रादेशिक नेतृत्व द्वारा जीरादेई विधानसभा क्षेत्र को भारतीय जनता पार्टी को नहीं दिए जाने पर भी गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की परंपरागत सीट है। यहां पूर्व में मैरवा सुरक्षित सीट से और अब जीरादेई से भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने विधानसभा का नेतृत्व किया है। बावजूद इसके एक साजिश के तहत इस सीट को जदयू को देकर के इसे डैमेज किया जा रहा है, ताकि यहां के प्रतिभावान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार वह जनता के साथ संवाद कर अपनी रणनीति तय करेंगे और यदि जनता का फैसला होगा तो वह बागी प्रत्याशी के तौर पर जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इस अवसर पर पीपरा, खलवा बसदेवा, मठिया, मिश्रौली, मराछी, नारायणपुर समेत कई गांवों में उन्हें पगड़ी, फूल-माला एवं गमछा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देखते बन रहा था। सभी समर्थक हमारा विधायक कैसा हो, बिट्टू सिंह जैसा हो के नारे लग रहे थे। इस अवसर पर चंचल सिंह, सोनू सिंह प्रिंस सिंह, राजू कुमार पांडेय, झुना जी पांडेय, गौरीशंकर पांडेय, निरंजन तिवारी, मनीष तिवारी, विशंभर मिश्रा सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

Zulfiqar Tiger जी के नेतृत्व में Bollywood Acting School of Arts का Mega Eid Milan Samaroh | Apka Apna News 24 & Himachal Times की खास प्रस्तुति”

March 22, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष टिंकू शर्मा ने दी ईद व नवरात्रि की शुभकामनाएं | एकता और भाईचारे का दिया संदेश ( भारतीय किसान यूनियन अखण्ड क्रांति)

March 18, 2026

वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी के पथरियापीर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उदघाटन माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व क्षेत्रीय पार्षद अनुप कुमार अनु द्वारा किया गया

March 17, 2026

विजय कॉलोनी के पथरियापीर में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण

March 16, 2026

Recent News