भोरे में अवैध निजी अस्पताल पर प्रशासन का डंडा,
छापेमारी के दौरान क्लीनिक बंद कर डॉक्टर फरार..
भोरे/गोपालगंज
स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से चल रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में जिला स्वास्थ्य टीम और भोरे स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शांभवी अस्पताल में छापेमारी की. प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है.बता दे की यह निजी अस्पताल भोरे प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक पीछे स्थित है. जैसे ही जांच टीम मौके पर पहुँची, अस्पताल का संचालक और वहां मौजूद डॉक्टर क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गए. टीम ने जब अस्पताल परिसर की जांच करनी चाही तो वहां ताला लटका मिला.इस मामले पर भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिशु कुमार ने बताया कि विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि भोरे में कई निजी अस्पताल बिना किसी वैध कागजात और मानकों के अवैध तरीके से चलाए जा रहे हैं.अवैध रूप से निजी अस्पताल संचालित होने की लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी. इसी आधार पर जिला टीम और स्थानीय डॉक्टरों की टीम ने शांभवी अस्पताल में छापेमारी की. टीम के पहुँचते ही संचालक अस्पताल बंद कर भागने में सफल रहा. ऐसे संस्थानों के खिलाफ हमारी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. साथ ही चिकित्सा पदाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में
मरीजों की जान से खिलवाड़
बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
बिना रजिस्ट्रेशन और बिना योग्य डॉक्टरों के चल रहे अस्पतालों पर छापेमारी होगी.
अस्पताल मानक के अनुरूप नहीं पाए जाएंगे तो उन्हें सील किया जाएगा और उनके संचालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







