apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

विजयीपुर थाना परिसर में वैज्ञानिक अनुसंधान पर जागरूकता शिविर, फोरेंसिक विशेषज्ञ ने बताया अपराध रोकने में जनसहभागिता का महत्व

admin by admin
January 13, 2026
in देश
0
विजयीपुर थाना परिसर में वैज्ञानिक अनुसंधान पर जागरूकता शिविर, फोरेंसिक विशेषज्ञ ने बताया अपराध रोकने में जनसहभागिता का महत्व
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विजयीपुर थाना परिसर में वैज्ञानिक अनुसंधान पर जागरूकता शिविर, फोरेंसिक विशेषज्ञ ने बताया अपराध रोकने में जनसहभागिता का महत्व

विजयीपुर (गोपालगंज)।। विजयीपुर थाना परिसर में वैज्ञानिक अनुसंधान और अपराध नियंत्रण को लेकर एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में फोरेंसिक विभाग के वरिष्ठ फोरेंसिक वैज्ञानिक प्रणब कुमार राय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अपराध की जांच और रोकथाम में जनसहभागिता की अहम भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। वरिष्ठ फोरेंसिक वैज्ञानिक प्रणब कुमार राय ने कहा कि हत्या या आत्महत्या जैसी गंभीर घटनाओं के दौरान यदि आमजन और जनप्रतिनिधि वैज्ञानिक तरीके से पुलिस को सहयोग करें तो सच्चाई तक पहुंचना कही अधिक आसान हो जाता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि किसी भी संदिग्ध मौत की स्थिति में शव के चारों ओर लगभग 200 मीटर की परिधि में सुरक्षा घेरा बनाना, भीड़ को नियंत्रित रखना और बिना छेड़छाड़ के शव को शीघ्र पोस्टमार्टम के लिए भेजना बेहद जरूरी है। इससे वैज्ञानिक अनुसंधान में साक्ष्य सुरक्षित रहते हैं और दोषियों तक पहुंचने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भावनाओं में आकर भीड़ तंत्र का हिस्सा न बनें, बल्कि कानून और विज्ञान पर भरोसा रखते हुए अपराध रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने पुलिस और जनता के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब समाज और पुलिस साथ मिलकर काम करते हैं, तभी अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इस अवसर पर उन्होंने थाने में इस तरह की उपयोगी और ज्ञानवर्धक कार्यशाला आयोजित करने के लिए वरिष्ठ फोरेंसिक वैज्ञानिक प्रणब कुमार राय का आभार व्यक्त किया और उन्हें शाल ओढ़ाकर स्मृति-चिह्न भेंट किया।
इस जागरूकता शिविर में समाजसेवी मुरलीधर मिश्रा, भाजपा नेता अनुराग शुक्ला, मनोज मिश्रा, बेलवा पंचायत के मुखिया संदीप यादव,दिपक मिश्रा,एवं स्थानीय पत्रकार बंधु सहित सैकड़ों की संख्या में आम लोग एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर ने वैज्ञानिक सोच के साथ अपराध के खिलाफ सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का मजबूत संदेश दिया।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

बड़कोट-तिलाड़ी रोड के पास भूस्खलन और मलबा आने से 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त! बड़कोट, पुरोला और मोरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप! #LatestNews #BreakingNews #LiveNews #today अपना पुरोला Yamunotri Dham अपना नौगांव UTTARKASHI Dehradun Uttrakhand

August 6, 2026

August 1, 2026

July 30, 2026

देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! 📢

June 20, 2026

Recent News