सीतामढ़ी में 82 स्कूल नहीं दे रहे योजना का हिसाब, अब कटेगा वेतन
सीतामढ़ी जिले में मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत सात वर्ष पूर्व बनियादी व मिडिल स्कूलों को मिले 16 लाख 40 हजार रुपये का हिसाब (डीसी बिल) विभाग को उपलब्ध कराने में टालमटोल किया जा रहा है। जबकि विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों पर संबंधित मद में खर्च की गई राशि का डीसी बिल जमा कराने का भारी दवाब है, लेकिन संबंधित स्कूल समझने को तैयार नहीं है।
इसको लेकर-डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने अब संबंधित स्कूलों के प्रधान के विरुद्ध सख्ती शुरु कर दी है। डीईओ ने डीसी बिल जमा कराने को लेकर आठ जनवरी को लेखा योजना प्रशाखा कार्यालय में विशेष शिविर लगवाया था, लेकिन शिविर में 88 में मात्र छह स्कूल उपस्थित हुए। जबकि 82 स्कूलों ने आदेश की अनदेखी कर अनुपस्थित रहे। ऐसा नहीं है कि यह शिविर पहलीवार लगा था। इससे पहले भी कई शिविर लग चुके है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीईओ श्री त्रिपाठी ने स्थापना डीपीओ को शिविर में अनुपस्थित रहने वाले सभी 82 स्कूलों के हेडमास्टरों का एक दिन का वेतन कटौती कर इसे कोषागार में जमा कराने का निर्देश दिया है।
साथ ही कटौती की गई वेतन का विवरणी संबंधित एचएम के सेवा पुस्तिका में अंकित कराने को कहा है। बताया गया हैकि वर्ष 2017-18 में संबंधित बुनियादी व मिडिल स्कूलों को परिभ्रमण मद में प्रति स्कूल 20-20 हजार रूपये दिए गये थे। उधर, वेतन कटौती के कार्रवाई से संबंधित स्कूलों के एचएम में खलबली मची हुई है।







