apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

लोन और ऑनलाइन डिलीवरी के नाम पर ठगी में अपराधी गिरफ्तार

admin by admin
August 14, 2025
in देश
0
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लोन और ऑनलाइन डिलीवरी के नाम पर ठगी में अपराधी गिरफ्तार

नवादा, फायनेंस कम्पनी से लोन व मार्केटिंग कम्पनियों से डिलीवरी दिलाने के नाम पर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों की ऑनलाइन ठगी मामले में पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। साइबर पुलिस की एसआईटी ने गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल पर मिले नंबरों की ट्रैकिंग के आधार पर सोमवार को तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सोरहीपुर गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर आरोपित को दबोच लिया। उसके पास से तीन मोबाइल (दो स्मार्ट व एक की-पैड), 05 पासबुक, 05 एटीएम कार्ड, 05 चेकबुक, 02 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड व 01 आरसी कार्ड बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपित की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सोरहीपुर गांव के बृजनंदन कुमार सिंह के 22 वर्षीय बेटे राजा राम कुमार के रूप में की गयी है। उपभोक्ताओं को कॉल कर करते थे ठगी गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसके द्वारा उपलब्ध कराये गये कस्टमर डेटाशीट से नंबर निकाल कर उपभोक्ताओं को एक नामी फायनेंस कम्पनी से लोन दिलाने तथा विभिन्न ऑनलाइन मार्केटिंग कम्पनियों से डिलीवरी देने के नाम पर ठगी की जा रही थी। लोन मामले में उपभोक्ताओं से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ईमेल आईडी, बैंक डिटेल व फोटो लेकर उन्हें लोन अप्रूवल लेटर भेजा जाता था। विश्वास में आने पर उनसे झांसा देकर लोन प्रोसेसिंग फीस के रूप में तथा विभिन्न मदों के नाम पर लाखों की ठगी की जाती थी। वहीं संबंधित ऑनलाइन कम्पनियों से उपभोक्ताओं का डिटेल लेकर उन्हें कॉल कर उनसे पैसे विभिन्न अकाउंटों में मंगा कर ठगी की जाती थी। एनसीआरपी पर तीन शिकायतें दर्ज आरोपित के पास से बरामद एक नंबर पर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर लोन व मार्केटिंग कम्पनियों से डिलीवरी के नाम पर ठगी से संबंधित तीन शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक इन शिकायतों का सत्यापन किया जा रहा है। ठगी के शिकार उपभोक्ताओं से इससे संबंधित जानकारी ली जा रही है। वहीं आरोपित के पास से बरामद मोबाइल से कई डेटा व ठगी से संबंधित अन्य साक्ष्य बरामद किये गये हैं। ठगी के रुपयों के ट्रांजैक्शन भी मोबाइल से बरामद किये गये हैं। साथ ही आरोपित के पास से जब्त पासबुक से भी बड़ी संख्या में ट्रांजैक्शन का पता चला है। पुलिस इन सबका सत्यापन करने में जुटी है। दो आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज इस मामले में साइबर थाने में दो आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित की स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर एक अन्य को इस मामले में आरोपित किया गया है। बताया जाता है कि उस पर ठगी से संबंधित सभी सामग्री, मसलन मोबाइल, कस्टमर डेटाशीट आदि उपलब्ध कराने के आरोप हैं। 11 अगस्त को दर्ज साइबर थाना कांड संख्या- 128/25 में आरोपित के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2)/ 318(2)/ 318(4)/ 319(2)/ 336(2)/ 336(3)/ 338/ 340(2)/ 111/ 317(2)/ 317(5)/ 61(2) व आईटी एक्ट की धारा 66बी/ 66सी व 66डी के तहत आरोप दर्ज किये गये हैं। एसआईटी की गयी थी गठित इस मामले में साइबर पुलिस की एक एसआईटी गठित की गयी थी। एसआईटी में साइबर थाने के एसआई रूपेश कुमार, पीटीसी नितेश कुमार, सिपाही चुनचुन कुमार, सिपाही विकेश कुमार, सिपाही नीतीश कुमार, महिला सिपाही रूपम कुमारी व चालक सिपाही सुभाष कुमार शामिल थे। वर्जन प्रतिबिंब पोर्टल पर उपलब्ध नंबरों की ट्रैकिंग के आधार पर वारिसलीगंज के सोरहीपुर स्थित एक घर में छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। फायनेंस कम्पनी से लोन व मार्केटिंग कम्पनी से ऑनलाइन डिलीवरी का झांसा देकर आरोपित ठगी कर रहा था। मोबाइल, पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड आदि बरामद किये गये हैं। सभी का सत्यापन किया जा रहा है। ————- पंकज कुमार सैनी, प्रभारी एसएचओ साइबर थाना।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

Zulfiqar Tiger जी के नेतृत्व में Bollywood Acting School of Arts का Mega Eid Milan Samaroh | Apka Apna News 24 & Himachal Times की खास प्रस्तुति”

March 22, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष टिंकू शर्मा ने दी ईद व नवरात्रि की शुभकामनाएं | एकता और भाईचारे का दिया संदेश ( भारतीय किसान यूनियन अखण्ड क्रांति)

March 18, 2026

वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी के पथरियापीर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उदघाटन माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व क्षेत्रीय पार्षद अनुप कुमार अनु द्वारा किया गया

March 17, 2026

विजय कॉलोनी के पथरियापीर में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण

March 16, 2026

Recent News