apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से किया गया संवाद।

admin by admin
August 13, 2025
in देश
0
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से किया गया संवाद।
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से किया गया संवाद।

डॉ. राहुल कुमार द्विवेदी,बिहार संपादक, अखंड भारत न्यूज़।

मुख्यमंत्री ने उपभोक्ताओं को संबोधित किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

सिमरा स्थित विद्युत भवन में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन के साथ जिले के लगभग 90 स्थलों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

125 यूनिट फ्री बिजली से सभी वर्गों विशेषकर गरीब, मजदूर, किसान और निम्न आय वर्ग को सीधी राहत मिलेगी।——डीएम

जिले के बिजली उपभोक्ता बेहद खुश दिखे,उन्होंने इसको लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी को दिल से दिया धन्यवाद—-।

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल माध्यम से राज्य के उन सभी विद्युत उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया, जिन्हें 125 यूनिट बिजली पर पूर्ण अनुदान का लाभ प्राप्त हुआ है। यह संवाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम के रूप में पटना से आयोजित हुआ जिसका सीधा प्रसारण सीतामढ़ी सहित सभी जिलों में किया गया।

सीतामढ़ी जिले में इस अवसर पर सिमरा स्थित विद्युत भवन के साथ जिले के कुल 90 चयनित स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन स्थलों पर स्क्रीन और आवश्यक तकनीकी सुविधाओं के माध्यम से पटना में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनिश्चित किया गया, ताकि लाभार्थी उपभोक्ता सीधे माननीय मुख्यमंत्री का संबोधन सुन और देख सकें।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित 125 यूनिट पूर्ण अनुदान योजना के उद्देश्यों, लाभों एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही लाभार्थियों की प्रतिक्रिया एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित 125 यूनिट पूर्ण अनुदान योजना के उद्देश्यों, लाभों एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सीतामढ़ी जिले में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सिमरा स्थित विद्युत भवन में किया गया, जहाँ जिलाधिकारी रिची पांडेय के साथ माननीया विधायक परिहार श्रीमती गायत्री देवी, माननीय विधायक रुन्नीसैदपुर श्री पंकज मिश्रा,माननीय विधायक सुरसंड श्री दिलीप राय, पूर्व विधायक श्री राम नरेश यादव,मेयर श्रीमती रौनक जहां परवेज अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता ,डीपीआरओ सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।मौके पर जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का यह ऐतिहासिक फैसला प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं के लिए एक “वरदान” साबित होगा। उन्होंने कहा कि
माननीय मुख्यमंत्री जी का यह फैसला प्रदेश के विकास पथ में एक मील का पत्थर है। पहले गरीब परिवार आर्थिक तंगी के कारण समय पर बिजली बिल जमा नहीं कर पाते थे, जिसके चलते उन्हें कटौती का सामना करना पड़ता था। अब यह योजना उनकी बड़ी समस्या का समाधान करेगी
उन्होंने कहा कि इससे सभी वर्गों विशेषकर गरीब, मजदूर, किसान और निम्न आय वर्ग को सीधी राहत मिलेगी।
जिला पदाधिकारी ने इस अवसर पर जिले के सभी उपभोक्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह निर्णय हर वर्ग के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। 125 यूनिट बिजली फ्री एवं
जुलाई माह का शून्य बिल आने से जिले के बिजली उपभोक्ता बेहद खुश दिखे,उन्होंने इसको लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी को दिल से धन्यवाद भी दिया।कई महिला उपभोक्ताओं ने कहा कि अब इस पैसे का उपयोग अपने आवश्यक घरेलू खर्चे के लिए करेगी,कई ने तो कहा कि इस बचत को अपने बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए खर्च करेगी।
वही विद्युत कार्यपालक अभियंता सीतामढ़ी ने बताया कि सीतामढ़ी विद्युत प्रमंडल के 238990 एवं पुपरी विद्युत प्रमंडल के 251400विद्युत उपभोक्ताओं को अर्थात् कुल 490390 उपभोक्ता सीधे इस योजना से लाभान्वित होंगे।

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

Zulfiqar Tiger जी के नेतृत्व में Bollywood Acting School of Arts का Mega Eid Milan Samaroh | Apka Apna News 24 & Himachal Times की खास प्रस्तुति”

March 22, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष टिंकू शर्मा ने दी ईद व नवरात्रि की शुभकामनाएं | एकता और भाईचारे का दिया संदेश ( भारतीय किसान यूनियन अखण्ड क्रांति)

March 18, 2026

वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी के पथरियापीर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उदघाटन माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व क्षेत्रीय पार्षद अनुप कुमार अनु द्वारा किया गया

March 17, 2026

विजय कॉलोनी के पथरियापीर में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण

March 16, 2026

Recent News