apkaapnanew24
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
apkaapnanew24
No Result
View All Result
Home देश

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न, शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर

admin by admin
September 4, 2025
in देश
0
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न, शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर
0
SHARES
41
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न, शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर

गोपालगंज, 3 सितंबर 2025।
आज जिला समाहरणालय सभा कक्ष में माननीय सांसद गोपालगंज श्री आलोक कुमार सुमन की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा ने माननीय सांसद महोदय का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके उपरांत बैठक की औपचारिक शुरुआत की गई।

बैठक में जिले के समग्र विकास, शहरी सुविधाओं के विस्तार एवं मूलभूत ढाँचे को सुदृढ़ करने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। शहर में रेल एवं सड़क परिवहन व्यवस्था, नदी-नाले के संरक्षण एवं जल निकासी की व्यवस्था, स्वच्छता अभियान तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत विमर्श किया गया।

माननीय सांसद ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की सुविधा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन विभागों से ये कार्य प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं, उनके अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें और निर्धारित समयसीमा में विकास योजनाओं को पूरा करें।

बैठक में माननीय विधान पार्षद श्री राजीव कुमार, माननीय विधायक बरौली श्री राम प्रवेश राय, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह, जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त श्री कुमार निशांत विवेक , सहित जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों को क्षेत्रीय स्तर पर लंबित योजनाओं और विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।

इस अवसर पर सांसद श्री आलोक कुमार सुमन ने कहा कि गोपालगंज जिले का विकास केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है। रेल, सड़क और परिवहन जैसी बुनियादी आवश्यकताओं के साथ-साथ स्वच्छता और जल निकासी जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने आम जनमानस से भी अपील की कि वे विकास कार्यों में प्रशासन को सहयोग दें और अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

अंत में अपर समाहर्ता श्री राजेश्वरी पाण्डेय ने सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

## आई पीआरडी, गोपालगंज##

admin

admin

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0

Zulfiqar Tiger जी के नेतृत्व में Bollywood Acting School of Arts का Mega Eid Milan Samaroh | Apka Apna News 24 & Himachal Times की खास प्रस्तुति”

March 22, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष टिंकू शर्मा ने दी ईद व नवरात्रि की शुभकामनाएं | एकता और भाईचारे का दिया संदेश ( भारतीय किसान यूनियन अखण्ड क्रांति)

March 18, 2026

वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी के पथरियापीर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उदघाटन माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व क्षेत्रीय पार्षद अनुप कुमार अनु द्वारा किया गया

March 17, 2026

विजय कॉलोनी के पथरियापीर में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण

March 16, 2026

Recent News